चौकीदार गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बारातियों को पिटवाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने झंकही बाबू निवासी आलोक सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह निवासी (औराई) और धीरज सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के टिकरियानाथ गांव में जून 2022 में आई बारात में मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक और केस दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर चौकीदार लालचंद की तहरीर पर सात लोगों पर बृहस्पतिवार को हत्या की कोशिश, मारपीट व बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंकही गांव से बारात गई थी। इस दौरान मारपीट हुई थी। रमाकांत यादव के अनुसार, उनका बेटा लालचंद हरपुर बुदहट थाने का चौकीदार है, जो बारात वाले दिन घरातियों द्वारा द्वारपूजा के समय महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध किया तो बारातियों ने घर में घुसकर चौकीदार और उसके बेटे अजय देवगन की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गए थे। हरपुर बुदहट पुलिस ने बारातियों की तहरीर पर चौकीदार पर मुकदमा दर्ज कर चौकीदार को ही जेल भेजवा दिया था।
आरोप था कि चौकीदार गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बारातियों को पिटवाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने झंकही बाबू निवासी आलोक सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह निवासी (औराई) और धीरज सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।