धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद निवासी तीन एक युवक, उसकी बहन और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने महुली थाने में दिए तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार को उसकी नाबालिग बेटी को सोनू चौधरी अपनी बहन मंजू चौधरी के सहयोग से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता के अनुसार विपक्षी द्वारा फोन कर उसे जानमाल धमकी दिया जा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर विपक्षी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र निवासी सोनू चौधरी, मंजू चौधरी और सोनू चौधरी के जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद