फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षिका और पति पर मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार पुलिस ने तहरीर के आधार पर की कार्रवाई, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुसम्ही (गोरखपुर)। खोराबार इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका और उसके पति पर मारपीट, छेड़खानी और एससीएसटी का केस दर्ज किया गया है। केस प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि पांच दिसंबर को स्कूल में घुसकर उनके साथ मारपीट व छेड़खानी की गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका लापरवाही करती हैं। इसे लेकर कई बार समझाया गया। पर, वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। आरोप है कि 10 अक्तूबर को शिक्षिका बिना किसी सूचना के अनपुस्थित रही। जिसको प्रधानाध्यापिका ने पत्र व्यवहार पंजिका के क्रम संख्या 1085 पर अंकित कर दिया। इससे नाराज सहायक शिक्षिका अपने पति के साथ 5 दिसंबर को पति के साथ सुबह 10 बजे स्कूल पर पहुंची। दोनों आक्रोशित होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे तथा शिक्षिका के पति द्वारा छेड़खानी की गई। आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। स्कूल के अन्य अध्यापिकाओं ने बीच बचाव के बाद जान बची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें