धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चार सगे भाई बहनों के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी फूलचंद पुत्र मतिबर ने महुली थाने में दिए तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षी सत्यम, सत्यजीत पुत्रगण नागेन्द्र, अर्चना, रंजना पुत्रीगण नागेन्द्र एक राय होकर उनके लड़के कृष्णा को लाठी-डंडा से मारने लगे। बचाने गए तो उन्हें भी पीटने लगे। पत्नी सुमिरता को भी बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए।