फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर को पकड़ने में कामयाबी पाया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में वांछित किशोर को बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी के खिलाफ 9 अक्तूबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा की बढ़ोतरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अक्तूबर को उक्त किशोर को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें