फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम को लेकर सभापद ने की थी शिकायत, चेयरमैन व उनके बेटे ने घर में घुसकर की मारपीट

Mon, 24 Feb 2020 05:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
निचलौल नगर पंचायत के चेयरमैन व उनके दो बेटो सहित छह लोगों पर निचलौल पुलिस ने बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित सभासद कमलेश ने बताया कि नगर पंचायत के जिगनहवा वार्ड से अनसूचित सीट पर सभासद हैं। बीते 7 फरवरी को नगर के दस सभासदों के साथ नगर में कराए गए कार्यो में धांधली को लेकर शिकायत किया था।
विज्ञापन


जिससे नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष अपने दो बेटो व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ गोलबंद होकर बीते 23 फरवरी को उनके आवास पर आकर दुर्व्यवहार करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर किसी से शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देते हुए चले गए। जिससे सहमे पीड़ित सभासद ने अपने साथी सभासदों के साथ थाने पहुंचकर चेयरमैन सहित अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग थी।

इस मामले में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिह ने बताया कि आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया उनके बेटे अनूप मद्धेशिया, अमलेश मद्धेशिया तथा अंबरीश मद्धेशिया, दो अन्य लोगों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें