बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव की एक पीड़िता के साथ उसके देवर ने गलत हरकत किया। इसमें देवर के साथ ही उसकी मां ने भी दिया। इस शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसके पति शराब पीकर मानसिक रूप से विक्षिप्त रहते हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। देवर धर्मेंद्र ने इसका फायदा उठाकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बना भी बना लिया। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भी देवर ने उससे दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। घर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सास सुभावती देवी ने जबरन उनका अल्ट्रासाउंड करवाकर गर्भपात करवा दिया।
कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था, लेकिन 30 जून को रात नौ बजे आरोपी ने फिर से उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़िता का बेटा आर्यन और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, तब तक देवर धर्मेन्द्र जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने बखिरा थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उमजबूरन न्यायालय से गुहार लगानी पड़ी। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धर्मेंद्र व उनकी मां सुभावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद