फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप- जबरन कर रहे थे कब्जा- केज दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
वायल वीडियो से ली गई फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साहबगंज के रकाबगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर मकान कब्जा करने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता ने साथियों संग धावा बोल दिया। मकान में रह रहे परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। राजघाट थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 100 लोगों पर बलवा, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। रकाबगंज मोहल्ले के रहने वाले विजेंद्र गुप्ता ने राजघाट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की दोपहर भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता उमेश अग्रहरी व युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपने साथियों संग उनके घर पहुंचे।

मकान में ये लोग जबरन घुसने लगे। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि कब्जा करने पहुंचे लोग अपनी छत से वीडियो बना रहे युवक को धमका भी रहे हैं।

सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फुटेज के जरिए अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें