फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइनेंस कंपनी के 17 लाख हड़पने में ब्रांच मैनेजर समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्लस्टर मैनेजर की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, भटहट शाखा का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के भटहट कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी 16.9 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। कंपनी की भटहट शाखा के क्लस्टर मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को गुलरिहा पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बस्ती के कटास निवासी पंकज सिंह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में भटहट शाखा के क्लस्टर मैनेजर हैं। गुलरिहा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, जब शाखा पर दौरा करने और नकद चेक करने गए तो ब्रांच मैनेजर पंकज निवासी बिसहर जिला बलिया टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने बताया कि लॉकर की चाबी हर्षित को दे दी थी और वह 5,76,875 रुपये लेकर भाग गया है। मामले की कंपनी के उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद जब वह दोबारा शाखा पहुंचे तो पता चला कि पंकज भी फरार है और कुल करीब 17 लाख रुपए गायब हैं। पंकज सिंह की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने हर्षित और ब्रांच मैनेजर पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें