फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान से 11 किलो चांदी लेकर कर्मचारी फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहनों के मिलान के समय सामने आई सच्चाई, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। घंटाघर में स्थित अलंकार ज्वेलर्स की 11 किलो चांदी चोरी हो गई है। आरोप है कि कर्मचारी आशुतोष वर्मा और उसके पिता ने मिलकर चांदी चोरी की है। गहनों के मिलान पर सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।



जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस के हरिओम नगर निवासी नीरज सराफ की घंटाघर में अलंकार ज्वेलर्स यूनिट कृष्ण बिहारी लाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से दुकान है। नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि दुकान पर गहनों का मिलान करके उसे रोजाना लॉकर में रख दिया जाता है। दुकान पर तैनात कर्मचारी आशुतोष वर्मा बीते 10 दिनों से ज्वेलरी में टैग लगाने के बहाने मिलान करने से इन्कार करता रहा।
विज्ञापन




दो फरवरी को गहनों का मिलान करने की बात पर बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद जब गहनों की जांच हुई तो पता लगा कि 11 किलो वजन के चांदी के गहने गायब हैं। जेवर कम होने के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने दुकान पर आना बंद कर दिया। उसके पिता ने बेटे की गलती मानते हुए धीरे-धीरे सामान या पैसा लौटा देने की बात कही। बाद में आरोपी का पिता भी जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन




तहरीर के आधार पर आशुतोष वर्मा के खिलाफ संपत्ति के विषय में विश्वास का आपराधिक हनन करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें