फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डॉक्टर से 1.80 करोड़ की जालसाजी पर तीन के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 26 Oct 2022 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विपिन और ओमप्रकाश ने बताया कि संजय शाही अपनी भूमि बेच रहे हैं। झांसा देकर इन लोगों ने संजय के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये भेजवा दिए। भूमि बैनामा करने के लिए उन्होंने संजय से कहा तो टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन
धमकी कॉल। (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल के लिए भूमि दिलाने का झांसा देकर बाराबंकी के एक डॉक्टर से 1.80 करोड़ जालसाजी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के देवा रोड पर आस्था हॅास्पिटल चलाने वाले डॉक्टर वीरेंद्र सिंह पटेल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हॉस्पिटल खोलने के लिए भूमि खोज रहे थे। वर्ष 2019 में बहराइच जिले के नानपारा थानाक्षेत्र स्थित मिश्रापुर मिहीपुरवा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने गोरखपुर में भूमि दिलाने का भरोसा दिया।

उन्होंने मेरी मुलाकात राजेंद्रनगर पश्चिमी, वृंदावन निवासी विपिन यादव और गगहा के नेवादा निवासी संजय शाही से कराई। विपिन और ओमप्रकाश ने बताया कि संजय शाही अपनी भूमि बेच रहे हैं। झांसा देकर इन लोगों ने संजय के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये भेजवा दिए। भूमि बैनामा करने के लिए उन्होंने संजय से कहा तो टाल-मटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस भूमि को दिखाकर उन्होंने रुपये लिए हैं दूसरे की है।
विज्ञापन

 
रुपये वापस मांगने पर संजय शाही और उनके साथी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें