भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट के ग्राम बड़हरिया में जमीन पर कब्जे को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में पीड़ित का सिर फट गया। तहरीर के आधार पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हरिया निवासी अयूब सिद्दीकी का आरोप है कि बृजेश कुमार मद्धेशिया (प्रापर्टी डीलर) निवासी मछली मंडी रोड थाना पीपीगंज, राज पांडेय निवासी भटहट सिरसिया गदाई उर्फ बरगदही थाना गुलरिहा, मो. याकूब उर्फ बब्लू व साहिल निवासी महुवा उर्फ महूई थाना श्यामदेउरवा, रामनरेश निवासी ग्राम जंगल डुमरी नंबर 2 एक फरवरी को दोपहर में आए और उसके घर में घुसकर लाठी व रॉड से पीटने लगे, जिससे उसका सिर फट गया। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो