गोरखपुर। महात्मा गांधी (पीजी) काॅलेज में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। बीआरडीपीजी काॅलेज देवरिया के प्राचार्य प्रो. शरद कुमार मिश्रा ने करियर में अनुशासन व उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविन्द कुमार यादव ने व्यक्तित्व का विकास और लक्ष्य की प्राप्ति पर प्रकाश डाला।
सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं को करियर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर व सिविल सेवा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्नातक व परास्नातक के लगभग 182 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के विजय कुमार शर्मा ने सेवायोजन वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के बारे में बताते हुए ऑनलाइन पंजीयन, ऑनलाइन रोजगार मेला, आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार एवं निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान डॉ. आलोक रंजन, प्रो. डॉ. अवनीश आदि मौजूद रहे। संवाद