जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर में एक ट्रक सहजनवा से संतकबीरनगर की तरफ जा रहा था। इसी दिशा में एक कार भी जा रही थी। ट्रक जैसे ही भीटी रावत चौराहे पर पहुंचा वैसे ही पीछे से जा रही कार पास लेने के चक्कर में उससे भिड़ गई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थोड़ी देर के लिए फोरलेन पर अफरातफरी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से गाड़ियों को हटवा कर रास्ता साफ कराया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संवाद