हुमायूंपुर में रहने वाले अजय का बेटा प्रेम सुबह नौ बजे चार पहिया वाहन लेकर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की तरफ गया था। जेएसआर बाजार के पीछे वाली सड़क के रास्ते सर्किट हाउस की तरफ आगे बढ़ने पर बोर्ड से गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई।
सर्किट हाउस के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा एसयूवी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। गोरखनाथ के हुमायूंपुर में रहने वाला युवक अपने पिता के मित्र की गाड़ी चला रहा था। गंभीर स्थिति में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हुमायूंपुर में रहने वाले अजय का बेटा प्रेम सुबह नौ बजे चार पहिया वाहन लेकर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की तरफ गया था। जेएसआर बाजार के पीछे वाली सड़क के रास्ते सर्किट हाउस की तरफ आगे बढ़ने पर बोर्ड से गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।