बेलीपार। गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर डवरपार चौराहे के पास सोमवार दोपहर में कार और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार सात लोग चोटिल हो गए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं। सभी यात्री दूसरे सवारी से अपने गंतव्य को चले गए। जानकारी के मुताबिक, हाटा निवासी अरविंद सिंह अपनी नई कार से परिवार लेकर गोरखपुर आ रहे थे। इस दौरान बच्चे को उल्टी आ गई। कार किनारे खड़ी कर पानी से कुल्ला करा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी और पलट गया। इसमें सवार सात यात्री चोटिल हो गए। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ऑटो में सवार सभी भंडारी थे, जो कौड़ीराम से गोरखपुर मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे।
ब्यूरो