फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुथनी में बनेगा एक और कचरा निस्तारण प्लांट, मंगाई मशीनें

Fri, 19 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में लगातार बढ़ रही कूड़े की मात्रा के बीच नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। सुथनी स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग केंद्र में एक नया कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे प्रतिदिन 500 टन कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा। इसके लिए मशीनें मंगाई गई हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने प्लांट स्थापना की जिम्मेदारी नई फर्म को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए प्लांट के शुरू होने से शहर से निकलने वाले बढ़ते कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में शहर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित हो रहा है। कचरे की बढ़ती मात्रा के कारण उसके समयबद्ध निस्तारण में चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में अतिरिक्त क्षमता वाले नए प्लांट के निर्माण से मौजूदा व्यवस्था पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सकेगा।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार नया प्लांट शुरू होने के बाद कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे न केवल कूड़ा निस्तारण व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुथनी परिसर में कचरे के लंबे समय तक जमा रहने की समस्या भी कम होगी। फर्म को कचरा निस्तारण के लिए 505 रुपये प्रति टन की स्वीकृति दर पर भुगतान मिलेगा। असल में 24 मई से जमुआड़ में कचरा डंपिंग बंद होने के बाद सुथनी में हर दिन 400 टन से अधिक महानगर का कचरा डंप हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि का कहना है कि परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है, ताकि शहर को स्वच्छ रखने के अभियान को और गति मिल सके।
एमएसडब्ल्यू प्लांट का काम भी जोरों पर
250 टीडीपी क्षमता का म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम भी सुथनी में शुरू हो गया है। यहां दो एयर डेंसिटी सेपरेटर पहुंच चुके हैं। शेष उपकरण भी इसी हफ्ते पहुंच जाएंगे। गीडा की ओर से उपलब्ध कराई गई 2.50 एकड़ जमीन पर यह प्लांट स्थापित किया जा रहा है। एमएसडब्ल्यू प्लांट में 250 टीडीपी की क्षमता की 100 एमएम, 40 एमएम और 04 एमएम की तीन ट्रामल मशीनें समेत एयर डेंसिटी सेपरेटर, कन्वेयर बेल्ट और बैलिस्टिक सेपरेटर मशीनें लगेंगी। प्लांट संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें