गोरखपुर। ट्रेनों में स्वच्छ लिनेन उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर जंक्शन पर लिनेन केयर सेंटर मैकेनाइज्ड लांड्री की क्षमता 10 से बढ़ाकर 21 टन प्रतिदिन कर दी गई है। इससे रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान साफ-सुथरी चादर मिल सकेगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से संचालित गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन स्थित लिनेन केयर सेंटर, ट्रेनों में यात्रियों के लिए स्वच्छ लिनेन की आपूर्ति करता है। गोरखपुर जंक्शन पर मैकेनाइज्ड लांड्री लिनेन केयर सेंटर में मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक निगरानी प्रणाली लगाई गई है। इसके अलावा लांड्री की क्षमता 10 टन से बढ़ाकर 21 टन प्रतिदिन हो गई है। लखनऊ जं. पर मैकेनाइज्ड लांड्री लिनेन केयर सेंटर की क्षमता सात टन प्रतिदिन है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ब्यूरो