फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदूषण के खिलाफ कैंडल मार्च स्थगित, एक माह का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहजनवां में फैक्टरियों के प्रदूषण के खिलाफ पूर्व विधायक के नेतृत्व में होना था आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। सहजनवां रेलवे स्टेशन से रविवार को पूर्व विधायक देव नारायण उर्फ जीएम सिंह के नेतृत्व में निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को तहसील प्रशासन के आश्वासन पर एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया।
पूर्व विधायक जीएम सिंह ने प्रदूषण व राख फैलाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ रविवार शाम चार बजे कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया था। इसे लेकर नगर और आसपास के राख से त्रस्त हो चुके लोग बड़ी संख्या में सहजनवां रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हो गए थे। वहीं, प्रशासन भी कैंडल मार्च को देखते हुए पूरे दिन मुस्तैद दिखा। जैसे ही नागरिक जुटे नेताओं ने बताया कि प्रशासन ने एक माह का समय मांगा है। इसलिए कैंडल मार्च स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ने प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए एक माह का समय मांगा। इसके बाद पूर्व विधायक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर थानाध्यक्ष महेश चौबे पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र, सुधीर ओझा, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें