फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। बीटेक में प्रवेश को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी में इस बार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन के प्रावधान को लेकर बदलाव किया गया है। इस बार प्रमाणपत्रों का सत्यापन 30 मई से शुरू हो जाएगा। 22 जून तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। यानी आवेदन आने के साथ ही सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले व्यवस्था थी कि कटऑफ सूची में नाम आने के बाद जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में हिस्सा लेते थे, सिर्फ उनके प्रमाणपत्रों का ही सत्यापन होता था।

इस बार पाठ्यक्रम के चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉक के प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। पहले अभ्यर्थी आवेदन के दौरान ही अपने पसंद के पाठ्यक्रमों को वरीयता क्रम में भरते थे। इस बार सत्यापन के बाद 24 से 27 जून तक चॉइस फिलिंग और चाॅइस लॉक करना होगा। अभ्यर्थी ने जो विषय लॉक कर दिया, उपलब्धता के आधार पर वरीयता क्रम में उसी अनुसार सीट आवंटित होंगे।
विज्ञापन


पहले चरण का सीट आवंटन 30 जून को
स्नातक प्रवेश के समन्वयक प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि 30 जून को पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। कटऑफ सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 30 जून से दो जुलाई के बीच फ्रीज या फ्लोट में से कोई एक विकल्प चुनना होगा। तीन जुलाई को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग चार जुलाई से, तीसरे की आठ और चौथे चरण की 14 जुलाई से होगी। तीसरे चरण तक प्रवेश लेने छात्रों को पांच से 12 जुलाई के बीच पूरा शुल्क जमा करना होगा। अन्यथा की स्थिति में सीट निरस्त कर दी जाएगी।


दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 10 फीसदी कोटा
दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी बीटेक में प्रवेश का मौका है। बीटेक में कुल 1189 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इनमें से 10 फीसदी (103 सीटें) दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। 1086 सीटें यूपी के अभ्यर्थियों के लिए है।

बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि एमएमएमयूटी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यहां के विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट मिल रहा है। इसलिए उम्मीद है कि पूर्वी यूपी के साथ ही दूसरे राज्यों के मेधावी छात्र भी प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें