कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। ऐसे में बड़ों के साथ साथ बच्चे भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। समय बिताने के लिए अधिकतर बच्चे मोबाइल में वीडियो देखते रहते हैं, लेकिन आप अपने बच्चे के इस खाली समय का इस्तेमाल उसका ज्ञानवर्धन करने में कर सकते हैं।
यहां हम आपको कुछ एप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप बच्चों को व्यस्त रख सकते हैं। यह बच्चों के लिए लर्निंग एप है इसमें बच्चे कई भाषाओं में सीख सकते हैं। इस एप में कोई छिपे हुए चार्ज नहीं हैं। वीडियो, एनिमेशन के माध्यम से हर टॉपिक के बारे में सटीक जानकारी दी जाती है।
खान एकेडमी अंग्रेजी -
www.khanacademy.org
नेशनल ज्योग्राफिक्स किड्स साइंस -
Kids.nationalgeographic.com
सक्सेस सीडीज सभी विषय -
www.successcds.net
ऑडिबल, अमेजन अंग्रेजी और हिंदी (एक महीने का ट्रायल मुफ्त)- www.stories.audible.com
वेदांतु एप गणित, साइंस और अंग्रेजी - Vedantuapp
एग्जाम फियर गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और साइंस-
www.examfear.com
बैजू गणित, साइंस और कार्मस (30 अप्रैल तक मुफ्त ट्रायल)
दीक्षा सभी विषय -
www.diksha.gov.in
एनसीईआरटी सभी विषय -
ncert.nic.in/ebooks.html
ई पाठशाला सभी विषय -
www.epathshala.nic.in
एबीसी पब्लिक स्कूल निदेशक हेमंत मिश्रा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को इन एप्लीकेशन्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। बच्चों की हर समस्या का समाधान इसमें मौजूद है। खेल से फुरसत मिले तो घर बैठे बच्चे अपने सिलेबस की पढ़ाई कर सकते हैं।