फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ के विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए हुए पास, यहां मिलेगा रिजल्ट

Wed, 25 Mar 2020 05:02 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा का अधिकार अनिधिनियम (आरटीई) के तहत केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले (कक्षा 1-8) के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में पदोन्नत (प्रमोट) किया जाएगा। वहीं, इनके परिणाम माता- पिता और अभिभावकों को व्हाट्सएप, एसएमएस और ई मेल के जरिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


तय नियमों के अनुसार छात्रों को ऐसे में सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित होना पड़ता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा। गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स और केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में पढ़ने वाले तकरीबन 2000 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले कराई जा चुकी हैं। वहीं, कक्षा छह से आठ के कुछ ही पेपर बचे थे। अब केवीएस ने कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला किया है। साथ ही कक्षा एक से कक्षा आठ तक विद्यार्थियों को नतीजा घोषित करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


फर्टिलाइजर केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश कुमार मल्ल ने कहा कि केवीएस ने कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। आदेश मिला है, रिजल्ट तैयार कराया जा रहा है। इसे व्हाट्सएप, ईमेल या एसएमएस के माध्यम से अभिभावकों को मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें