फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं शुरू, पहले दिन के नतीजे देख लें

Fri, 10 Jan 2020 12:25 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई। रीजनल स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रो टर्फ में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के मैच खेले गए। वहीं राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी शुरू होनी थी लेकिन बारिश के चलते कोर्ट सूख नहीं पाया। इस वजह से प्रतियोगिता शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतर्गत पहली बार हो रही राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में पहले ही दिन आठों टीमों में जंग शुरू हो गई। उद्घाटन मैच गोरखपुर व आजमगढ़ में हुआ। मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। महिला हॉकी के इस मैच को गोरखपुर की टीम ने 2-0 से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अनन्या ने दोनों गोल किये। उद्घाटन मैच के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश हॉकी उपाध्यक्ष धीरज सिंह, हरीश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सावित्री स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

हॉकी प्रतियोगिता में दूसरा मैच बरेली और झांसी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बरेली ने झांसी को 3-0 गोल से पराजित किया। बरेली टीम की ओर से कुसुम राजपूत, करिश्मा, रिया पाठक ने एक-एक गोल किया। वहीं तीसरा मैच लखनऊ बनाम बांदा के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ ने बांदा को 4-0 गोल के अंतर से मात दी। लखनऊ की तरफ से सोनल ने दो, अर्चना और खुशी ने एक-एक गोल कर टीम को जीतने में सहयोग किया।

चौथा मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और वाराणसी के मध्य खेलाया गया। स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 1-0 के अंतर से मैच जीता। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एनपी गौड़, राम प्रसाद विश्वकर्मा, जाकिर, खुर्शेद, मेराज, सोनाली, आशा, मधु ने निभाई। शुक्रवार को मैच सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

जिला स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता
रीजनल स्टेडियम पर शुरू हुई जिला स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक विनय शंकर तिवारी ने किया। उद्घाटन मैच सावित्री पब्लिक स्कूल और सेंट्रल हिंदू स्कूल के बीच खेला गया। जहां सावित्री पब्लिक स्कूल की टीम शुरू से ही विरोधी टीम पर हावी रही और एक बाद एक लगातार गोल करते हुए मैच को 4-0 से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से पहला गोल राज चौहान, दूसरा गोल अतुल शर्मा, तीसरा गोल विकास और मैच का चौथा व आखिरी गोल निखिल ने किया। मैच के निर्णायक रतन, अमर, विकास और मनु क्षेत्री रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें