रीजनल स्टेडियम में चल रहे ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से ट्रायल किया जा रहा है। रविवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान क्रिकेट का क्रेज दिखा जबकि अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने विशेष रुचि नहीं दिखाई।
बालक वर्ग के लिए सुबह आठ बजे से ट्रायल शुरू हुए। सर्वाधिक 44 खिलाड़ियों ने क्रिकेट में हुनर दिखाए, वहीं कबड्डी में 22 ने जोर आजमाइश की। इसके अलावा बास्केटबॉल में पांच और तीरंदाजी में केवल एक ही खिलाड़ी ने ट्रायल दिया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए आज बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं हैंडबॉल में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।