फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट-2019 में एमएमएमयूटी के सात विद्यार्थियों ने लहराया परचम, बधाइयों का तांता

Tue, 07 Jan 2020 09:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
एमएमएमयूटी और शहर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सात विद्यार्थियों ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतिष्ठित कैट-2019 में परचम लहराया है। एमएमएमयूटी और शहर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों में शिवांग मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, ऋषभ  तिवारी, अंजलि मिश्रा, शिवम सिंह, तेज यादव व आनंद उपाध्याय शामिल हैं।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के मीडिया समन्वयक डॉ. अभिजित मिश्रा ने बताया कि  कंप्यूटर साइंस व  इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा शिवांग मिश्रा को 95.82 परसेंटाइल, उज्जवल शुक्ला को 93.67 परसेंटाइल और  आनंद उपाध्याय को 85.05 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष के ऋषभ तिवारी को 93.52  परसेंटाइल, अंजलि मिश्रा को 91.69 परसेंटाइल एवं तेज यादव ने 84.9 परसेंटाइल हासिल किया है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग  विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र शिवम सिंह को 91.69 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। कैट 2019 का परिणाम चार जनवरी को आय था। कुलपति प्रो. एसएन सिंह, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके सिंह, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विट्ठल गोले, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके सोनी सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें