फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: अंतर स्कूल समूह नृत्य प्रतियोगिता में रत्ना मेमोरियल स्कूल प्रथम

Sun, 12 Jan 2020 09:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
समूह नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य करती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित अंतर स्कूल समूह नृत्य प्रतियोगिता में रत्ना मेमोरियल स्कूल प्रथम, स्टेपिंग स्टोन स्कूल द्वितीय और राजकीय एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। सरकारी विद्यालयों के लिए हुई प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कजाकपुर पहले, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चरगांवा दूसरे और प्राइमरी स्कूल भरतपुर तृतीय पायदान पर रहे।
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य मंच पर हुई प्रतियोगिता में रत्ना मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने रामकथा पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक के रूप में मीरा सिकंदर, सृष्टि गौण, विनोद गंगवानी, प्रेमनाथ आदि मौजूद रहे। विजेताओं को एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें