फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में होगा खेलकूद और कौशल प्रतियोगिता, पढ़ाई के साथ मैदान में दम दिखाएंगी 67710 बेटियां

Fri, 14 Feb 2020 08:31 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक दिवसीय खेलकूद और कौशल पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को 874 विद्यालयों पर किया जाएगा। खेल के साथ पढ़ाई में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सभी विद्यालयों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 854 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 20 कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं शामिल होंगी। कौशल पर आधारित परीक्षा की थीम बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ पर आधारित होगी। इसके तहत निबंध, पेंटिंग, वाद विवाद, स्लोगन समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

ये है पुरस्कार राशि
प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा को 250 रुपया, दूसरा स्थान हासिल करने वाली को 150 और तीसरे स्थान वाली को 100 रुपये का इनाम खेलकूद में दिया जाएगा। ऐसे ही कौशल में मेधा का परिचय देने वाली विद्यार्थियों को क्रमश: 250, 150 और 100 रुपया का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आठ लाख 54 हजार रुपये की धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें