फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात जून को होगा एमएमएमयूटी में इंट्रेंस टेस्ट, इस वजह से बढ़ाई गई आवेदन तिथि

Tue, 31 Mar 2020 10:21 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 24 अप्रैल की गई
  • लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा ‘मालवीय एंट्रेंस टेस्ट -2020’ की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम समय सीमा भी 31 मार्च से बढ़ाकर अब 24 अप्रैल 2020 तक कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमएमएमयूटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 12 शहरों आगरा, अयोध्या, बरेली, देहरादून, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा/ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद, प्रयागराज, और वाराणसी स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


 एमएमएमयूटी के बीटेक प्रथम वर्ष, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीबीए, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित पालियों में इन सभी 12 शहरों में आयोजित होगी। जबकि उसी दिन एमटेक की प्रवेश परीक्षा गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज स्थित केंद्रों पर होगी। एमएससी भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान की प्रवेश परीक्षा सिर्फ गोरखपुर स्थित केंद्रों पर संपन्न होगी।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में बदलाव नहीं
पीएचडी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जुलाई 2020 को गोरखपुर केंद्र पर ही संपन्न होगी।

कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट संभाल कर रखें
एमएमएमयूटी प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों को मालवीय प्रवेश परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं नई सूचनाओं के लिए विवि की वेबसाइट www.mmmut.ac.in को नियमित देखते रहने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कन्फर्मेशन पेज के प्रिंट को विश्वविद्यालय को प्रेषित नहीं करना है, बल्कि काउंसिलिंग तक पास संभाल कर रखना है।
विज्ञापन


एमएसी केमिस्ट्री पाठ्यक्रम इसी सत्र से
एमएमएमयूटी शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एमएससी केमिस्ट्री पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें