मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पाठ्यक्रमों की बढ़ोतरी, ज्यादा छात्र संख्या और शोध की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अब पांच की जगह छह डीन (अधिष्ठाता) की तैनाती की जाएगी। यही नहीं असिस्टेंट डीन की जगह सात एसोसिएट डीन का पद सृजित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर तैनाती की जाएगी।
मौजूद व्यवस्था में कई डीन ऐसे थे जिनके पास ज्यादा काम था। ऐसे में कई डीन के काम को मर्ज किया गया है। डीन का एक पद एलुमिनाई एंड एक्सटर्नल अफेयर्स सृजित किया गया। बदलाव से ं पहले यूजी और पीजी के अलग-अलग डीन थे। लेकिन अब दोनों की जगह डीन ऑफ फैकेल्टी अफेयर्स पद कर दिया गया है। वहीं प्लानिंग के साथ रिसर्च प्रोजेक्ट कंसलटेंसी को रख कर डीन की तैनाती की जाएगी। सभी संकायों में एक-एक डीन नियुक्त किए जाएंगे और यूजी व पीजी अलग-अलग एसोसिएट डीन तैनात किए जाएंगे।
री-स्ट्रक्चरिंग से व्यवस्थाओं को संचालित करने में आसानी होगी। एक डीन का पद सृजित किया गया है। सभी डीन के पास बराबर काम होगा। उनके सहयोग के लिए असिस्टेंट की जगह एसोसिएट डीन रखे जाएंगे। प्रबंधक बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सभी पदों पर जल्द ही नियुक्तियां कर दी जाएंगी। - प्रो एसएन सिंह, कुलपति, एमएमएमयूटी
अब ये डीन होंगे
डीन ऑफ फैकेल्टी अफेयर्स, डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, डीन ऑफ रिसर्च एंड कंसलटेंसी, डीन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्लानिंग, डीन ऑफ एलुमिनाई एंड एक्सटर्नल अफेयर्स।
एसोसिएट डीन के सृजित पद
एसोसिएट डीन यूजी, पीजी, छात्रावास मामले, स्टूडेंट वेलफेयर, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल एंड एयरकंडीशन, डिजिटल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर।