फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में 57वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘आयास-2020’ का हुआ उद्घाटन

Sun, 09 Feb 2020 08:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 57वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘आयास-2020’ का मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड मनकापुर के महाप्रबंधक इंजीनियर राजीव सेठ ने झंडा फहराकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बालक वर्ग के चक्का फेंक में मो. सुहैल प्रथम, प्रशांत सिंह द्वितीय, सतीश यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिकाओं में आंचल यादव, गगन प्रीत कौर, वृद्धि कपूर ने जगह बनाई। गोला फेंक में गार्गी शारा, गगन प्रीत कौर, आंचल यादव के साथ 200 मीटर दौड़ में जुवेरिया रहमानी, दीप्ति सिंह, रिया श्रीवास्तव सफल हुईं।

भाला फेंक में बालक वर्ग में सुदर्शन, मो. सुहैल और चेतन साहू ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में आंचल यादव पहले, अपर्णा गुप्ता दूसरे, हिमानी तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई तो जरूरी होती है पर अच्छी पढ़ाई तब ही हो पाती है जब स्वास्थ्य अच्छा हो। विशिष्ट अतिथि ई. सीबी वर्मा ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और खेलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक और कर्मचारियों ने भी आजमाया हाथ

कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसलिए खेलना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रो. बीके पांडेय, छात्र क्रिया-कलाप परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. संजय मिश्र, प्रो.केजी उपाध्याय, प्रो. एसके सोनी, प्रो.एएन तिवारी, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. पीके सिंह, प्रो. एसपी सिंह, प्रो.यूसी जायसवाल, प्रो.श्रीराम चौरसिया, पीटीआई अरुण कुमार सिंह, डॉ. अभिजित मिश्र आदि मौजूद रहे।

खेल में दमखम दिखाने में शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। 200 मीटर (पुरुष शिक्षक वर्ग) में डॉ. हरीश चंद्र प्रथम, डॉ. प्रदत्त भारती द्वितीय और रोहित तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। महिला क्लब सदस्यों की वॉलीबॉल थ्रो प्रतियोगिता में वंदना सिंह अव्वल रहीं। मधु पांडेय दूसरे, विभा शुक्ल तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल थ्रो (महिला शिक्षक वर्ग) में डॉ. स्वाति गंगवार प्रथम, डॉ. ज्योति द्वितीय, डॉ. मीनू तृतीय स्थान पर रहीं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 400 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार, मुनीब एवं संदीप कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।  विजेताओं को कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने मेडल एवं सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें