फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार, कृष्णा मेरा सुपरस्टार’, महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

Tue, 14 Jan 2020 10:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, (सेवई बाजार गोरखपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर सेवई बाजार में महर्षि महेश योगी की 103वीं जयंती और स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नर्सरी के नौनिहालों ने ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, कृष्णा मेरा सुपरस्टार’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। वहीं, एलकेजी की छात्रा अर्तिका त्रिपाठी ने गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियम पर नाटक के द्वारा लोगों में जागरूकता संदेश फैलाया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत लोकनृत्यों ने समारोह को ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश इंद्रदेव सिंह को माल्यार्पण एवं चंदन तिलक लगाकर किया गया। शिक्षक  संजय मिश्रा और मंटू श्रीवास्तव ने गुरु पूजन कराया। प्रिंसिपल रणविजय सिंह के द्वारा पूज्य महर्षि महेश योगी के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि वार्षिक उत्सव का मुख्य विषय विधि एवं न्याय के द्वारा विश्व में शांति की स्थापना करना था। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमितेश श्रीवास्तव के द्वारा अध्यक्ष महर्षि शिक्षा संस्थान गिरीश वर्मा का संदेश विद्यार्थियों और अभिभावकों के समक्ष बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें