खो खो महिला प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता में खिताबी भिड़ंत कॉलीकट विश्वविद्यालय और मुंबई विश्वविद्यालय के बीच होगी। मिनी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में कॉलीकट विश्वविद्यालय ने सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 11-10 अंक, दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई विश्वविद्यालय ने शिवाजी विश्वविद्यालय को 13-9 अंक और एक पारी से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला बुधवार को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 11-7, कॉलीकट विश्वविद्यालय ने आईआईटी विश्वविद्यालय को 12-7, शिवाजी विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 11-10, मुंबई विश्वविद्यालय ने मैसूर विश्वविद्यालय को 13-10 अंक से हराया। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह, सह आयोजन सचिव अनिल यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, प्रो. विजय चाहल, प्रो. सुनीता मुर्मू, अनिल तिवारी, डॉ. ब्रिजेश कुमार, विकास सोनकर, पवन कुमार आदि उपस्थिति रहे।