सीए फाउंडेशन की परीक्षा के नतीजों में बेहतरीन अंक हासिल करने वाले होनहार।
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सीएपी/एसएपी (कामर्स एकेडमिक प्वाइंट) देवरिया बाईपास की छात्रा साक्षी शुक्ला ने 290 अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।
इसके पूर्व भी संस्थान से ही पढ़ाई के दौरान साक्षी ने सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित बारहवीं की परीक्षा में कामर्स स्ट्रीम से 96 प्रतिशत अंक हासिल किया है। संस्थान के संस्थापक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि साक्षी के अलावा अभिषेक कश्यप ने 263, सेजल सिंह ने 233 और दिव्या शुक्ला ने 207 अंक हासिल कर सफल हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों के साथ अपने अपने माता पिता को दिया है।