फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को ए ग्रेड की उम्मीद, 1260 विद्यार्थियों से राय जानेगी टीम

Thu, 13 Feb 2020 11:18 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन को लेकर तैयारियों में जुटे विश्वविद्यालय प्रशासन को ए ग्रेड मिलने की उम्मीद है। मार्च के अंतिम सप्ताह में नैक की टीम निरीक्षण करने आ सकती है। विश्वविद्यालय ने 12591 विद्यार्थियों का ब्यौरा नैक की वेबसाइट पर अपलोड किया है जिसमें से रैंडम 10 फीसदी यानी 1260 विद्यार्थियों से उनकी राय नैक टीम जानेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बुधवार को पत्रकारवार्ता कर नैक मूल्यांकन को लेकर विश्वविद्यालय की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि एक जुलाई 2014 से 30 जून 2019 तक का विवरण एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) में मंगलवार को भेजा गया है। कुल 18 शिक्षकों की टीम इस कार्य में लगी थी। 24 घंटे में चार प्रतिशत विद्यार्थियों के पास 20 सवालों का फारमेट मेल से आ चुका है। एक महीने में सभी विद्यार्थियों को सवालों का जवाब ऑनलाइन भेजना है।

कुलपति ने कहा कि सात मानदंडों पर नैक ने एक संरचना बनाई है। इसके आधार पर 1000 अधिभार का मूल्यांकन रखा है। विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियों के बाबत 951 अधिभार के लिए एसएसआर अपलोड किया है। 49 ऐसे अधिभार थे, जिसमें तैयारियां अच्छी नहीं थीं, इसलिए उसे बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण प्रक्रिया में ऐसे भाग लें विद्यार्थी

इस अवसर पर आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, नैक समन्वयक प्रो. संदीप कुमार दीक्षित, प्रो. अजय कुमार शुक्ला, प्रो. दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

ई-मेल के इनबॉक्स एवं स्पॉम पर आए लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलेगा। इसमें जन्मतिथि, जेंडर, प्रोग्राम का नाम, विशेषज्ञता (किस वर्ग के विद्यार्थी हैं) भरना है। इसके बाद 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के जवाब देने हैं। अंतिम 21 वें सब्जेक्टिव प्रश्न में विश्वविद्यालय के उन्नयन, प्रगति के लिए तीन सुझाव भरे जाने हैं। फॉर्म भर जाने के बाद सेव के बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें