फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: स्कूल संचालकों के लिए गोरखपुर के डीएम ने दिया खास आदेश, कहा- 'फीस का दबाव नहीं बनाएंगे'

Mon, 06 Apr 2020 11:57 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में अप्रैल, मई और जून की स्कूल फीस एडवांस में जमा कराने का दबाव बनाने वाले स्कूल संचालकों को डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने चेताया है। कहा कि इन तीन महीनों में फीस जमा नहीं करने वाले अभिभावकों के बच्चों के नाम स्कूल से न काटे जाएं।

विज्ञापन


बल्कि बाकी बचे नौ महीने की फीस के साथ ही इसे समायोजित करें ताकि अभिभावक बिना परेशानी के शुल्क का भुगतान कर सकें। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये आदेश जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों की ओर से कारोबार और रोजगार प्रभावित होने की वजह से अप्रैल, मई और जून की फीस को जमा कराने की मियाद आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सभी स्कूलों कोे अपने स्तर से फीस समायोजित करने का चार्ट तैयार करने के साथ ही अभिभावकों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें