फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन, जूनियर छात्रों ने वरिष्ठों को गुडलक कहकर दी विदाई

Sun, 16 Feb 2020 08:59 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में गुडलक और फेयरवेल पार्टी का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में रविवार को गुडलक और फेयरवेल पार्टी हुई। इसमें कक्षा नौ के छात्रों ने दसवीं और कक्षा 11 के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को सम्मान देकर हंसी खुशी विदा किया। हालांकि बिछड़ते समय गले मिलने के दौरान कई छात्रों की आंखें नम भी हो गईं।
विज्ञापन


जंगल धूसड़ स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में गुडलक-फेयरवेल पार्टी का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राएं आयुषी, इस्मत, अवंतिका, अनीसा और स्मिता ने फ्यूजन डांस किया और वैष्णवी व सूर्यांश ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वेश, आकांक्षा, कौस्तुभ, सुजैन, मयंक, अनुराग, पल्लवी मिश्र और साक्षी दुबे ने भाषण व कविता सुनाई। कक्षा 12वीं के क्षितिज गुप्ता को ‘मिस्टर’ और पल्लवी मिश्रा को ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम का संचालन रघुनंदन सिंह, श्रेया त्रिपाठी, उदिशा, वंश, मुकुल, शुभांकर मिश्र, पवन, प्रेरणा और आद्रिका ने किया। चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। निदेशक राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को अच्छे भविष्य की शुभकामना दीं। कार्यक्रम में राजेश कुमार, संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, शंभुनाथ कुशवाहा, सीएल मौर्य, ओपी यादव, प्रवीण सिंह यादव, डीपी त्रिपाठी, राजू, सोनू कसौधन, करण गुप्ता, अर्चना पाठक, अर्चना पांडेय, सुमित चौधरी, जय गौड़, शुभाशीष पाल, जितेंद्र शर्मा, प्रतिमा श्रीवास्तव, गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें