फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: अब घर बैठे आठ लाख से ज्यादा ई-बुक्स पढ़ सकेंगे विद्यार्थी और भी बहुत कुछ

Thu, 13 Feb 2020 08:24 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
ई-बुक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे परिसर के अलावा घर से भी अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन पर सेंट्रल लाइब्रेरी से जुड़कर आठ लाख से अधिक ई-बुक्स, ई-जर्नल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट पढ़ सकेंगे। वे इन सामग्रियों को नि:शुल्क डाउनलोड भी कर सकेंगे। यही नहीं, वे वेबसाइट पर लाइब्रेरी पेज को विजिट करते हुए लाइब्रेरी में उपलब्ध सभी पुस्तकों और शोध पत्रिकाओं की भी पूरी सूची और जानकारी पा सकेंगे। इस सप्ताह से यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो. विजयकृष्ण सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि बहुत शीघ्र ही परिसर में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को भी यह सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। बुधवार से विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर इस सुविधा का उपयोग करने के लिए जरूरी लॉगइन तथा पासवर्ड भेजने का काम शुरू हो गया। इसी सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर यह जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

शिक्षकों को यह सामग्री 26 जनवरी को ही उनके आधिकारिक ईमेल पर भेजी जा चुकी है। विश्वविद्यालय के मानद ग्रंथालयी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या सीधे ddugu.ac.in व cental88_library.aspx वेब लिंक पर जाकर लाइब्रेरी पेज विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉग इन और पासवर्ड का होगा इस्तेमाल

वहां मौजूद रिमोट एक्सेस बटन को क्लिक करने के बाद अपने लॉग इन और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए वे ये सभी सुविधाएं पा सकेंगे। इससे पूर्व ग्रंथालय द्वारा गत वर्ष अक्तूबर माह में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में विशेष प्रयास करके सभी शिक्षकों तथा 12000 से अधिक विद्यार्थियों की सदस्यता का पंजीकरण भी कराया गया था ताकि विद्यार्थी उस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुविधा से लाभान्वित हो सकें।

कुलपति गोविवि प्रो. वीके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में रिमोट एक्सेस सुविधा विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभप्रद होगी। वे घर बैठे उच्च कोटि की किताबें और जर्नल्स पढ़ सकेंगे। मुझे विश्वास है कि इस पहल से हमारे विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके लिए मानद ग्रंथालयी तथा सभी ग्रंथालय कर्मियों को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें