फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य नियंता के सामने बोले विवि के छात्र, कैंटीन में वाटर कूलर खराब, चाय भी घटिया

Thu, 23 Jan 2020 10:53 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
छात्रों ने की मुख्य नियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियंता सर, कैंटीन में वाटर कूलर खराब है। पानी की बोतल खरीद कर पीना पड़ता है। चाय की क्वालिटी इतनी घटिया है कि अगर आप पी लें तो मूड खराब हो जाएगा। समोसा भी खाने लायक नहीं है। जबकि रेट बाजार वाला ही है। आप कार्रवाई कराएं, वरना आंदोलन होगा। यह कहना था कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का। वे बुधवार को मुख्य नियंता कार्यालय पर पहुुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य नियंता के सामने नाराजगी जाहिर किए।
विज्ञापन


छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता अनूप यादव एवं योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में सिर्फ एक कैंटीन है। यहां की व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं। खाने-पीने के सामान की क्वालिटी ठीक नहीं है। यह विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। कैंटीन में लगा वाटर कूलर काफी दिनों से खराब है। शौचालय हमेशा गंदा रहता है। छात्राओं को काफी दिक्कतें होती हैं। प्रशासन ने अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया और समस्याएं दूर नहीं कराई गईं तो आंदोलन करेंगे।  

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद यादव, ऋषि यादव, कु लदीप तिवारी, बलराम यादव, रुद्र यादव, विख्यात भट्ट, प्रखर पांडेय, शुभम गौड़, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक निषाद, निखिल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग से कहा गया है कि वे चेक कराकर वाटर कूलर ठीक कराएं। चाय, समोसा सहित खानपान के सामान की घटिया क्वालिटी की शिकायत मिली है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा कि गुणवत्ता में सुधार लाएं। अगर सुधार नहीं हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुलाकर जांच कराई जाएगी।
प्रो. प्रदीप यादव, मुख्य नियंता गोरखपुर विश्वविद्यालय

कार्यक्रमों में भी कैंटीन ठेकेदार की सप्लाई
गोरखपुर विश्वविद्यालय के ज्यादातर कार्यक्रमों में खानपान की सप्लाई कैंटीन के ठेकेदार ही करते हैं। दीक्षांत समारोह में भी सप्लाई की थी, खाने की क्वालिटी खराब की चर्चा खूब रही। लेकिन बहुत सारे शिक्षकों की शह होने के चलते शिकायतें अनसुनी कर दी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें