फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित, छात्रावास में दाखिले का ट्रायल 12 फरवरी से

Sat, 18 Jan 2020 03:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल की तिथियों का एलान कर दिया है। 12 फरवरी को जिमनास्टिक के जिला स्तरीय ट्रायल के साथ प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत होगी। इच्छुक 12-15 वर्ष की कम आयु के बालक बालिका आवेदन फार्म गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर स्थित खेल कार्यालयों से 20 जनवरी से दस रुपये में हासिल कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवेदकों को जिला स्तरीय ट्रायल के लिए निर्धारित दिन पर सुबह आठ बजे क्षेत्रीय क्रीड़ांगन पर उपस्थित होना है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि ट्रायल से जुड़ी समस्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। इसके अलावा किसी भी कार्यदिवस पर दफ्तर से जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


वनस्पति विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित
गोरखपुर। महाराण प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल घूसड़ में बीएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 10 और 11 फरवरी, बीएससी द्वितीय वर्ष्ज्ञ वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 31 जनवरी और बीएससी तृतीय वर्ष वनस्पति विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा भाग दो 27 जनवरी को होंगी। यह जानकारी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष ने दी। उन्होंने विद्यार्थियोें से अपेक्षा की है कि वह अधिक जानकारी के लिए अपने विभाग में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें