फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की चयन प्रक्रिया शुरू, विश्वविद्यालय में 13 व MMMUT में 12 मार्च तक होगा आवेदन

Fri, 14 Feb 2020 02:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजभवन से इसके लिए इच्छुक आचार्यों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में 13 मार्च तथा एमएमएमयूटी में 12 मार्च तक आवेदन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


राजभवन के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत राव की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एक्ट की व्यवस्था के तहत नए कुलपति की नियुक्ति अन्वेषण सह चयन समिति द्वारा संस्तुत विद्वानों का पैनल करेगा।

गोविवि के कुलपति प्रो एसएन सिंह का कार्यकाल 28 अप्रैल को पूरा हो रहा है। आवेदन आने के बाद कुलपति के कार्यकाल बढ़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। वहीं एमएमएमयूटी में आवेदन करने वाले विद्वान की जो अर्हता तय की गई है, उसके मुताबिक इंजीनियरिंग, प्रबंधन, अथवा अनुप्रयुक्त विज्ञान विषयों का प्रख्यात विद्वान होने के साथ ही आवेदक के पास परास्नातक स्तरीय उच्च शिक्षण संस्थान में प्रशासनिक अनुभव होना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आमंत्रण पत्र के मुताबिक आवेदकों को राजभवन की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन प्रारूप में आवेदन पत्र की दो प्रति 12 मार्च तक भेजनी होगी। नए कुलपति की नियुक्ति तीन वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें