काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत एक जुलाई से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी जिस राज्य, शहर या जिले में मौजूद हैं।
वहीं पर बोर्ड के संचालित विद्यालय में पेपर दे सकेंगे। इसका आदेश गोरखपुर में बोर्ड से संचालित 16 स्कूलों में पहुंच गया है। जिले में कुल 4000 विद्यार्थी पेपर के लिए पंजीकृत हैं।
आदेश के मुताबिक इच्छुक विद्यार्थियों को इसके लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के पास आवेदन करना होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क विद्यार्थियों से नहीं लिया जाएगा। प्रधानाचार्य छात्रों के अनुरोध पत्र को सीआईएससीई के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिसके बाद विद्यार्थियों को केंद्र बदलने की जानकारी मिल जाएगी।