सीआईएससीई 10 वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा में लगभग तीन हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड के इंटर में भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 89 सौ छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दोनों ही बोर्ड में अंग्रेजी की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।