‘चेसमेट -2020’ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत सेंट्रल एकेडमी स्कूल की ओर से ‘चेसमेट -2020’ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। सीनियर वर्ग में जेपी एजुकेशन एकेडमी के सचिन ने बाजी मारी। वहीं दूसरा स्थान सेंट्रल हिंदु स्कूल के यश और तीसरा स्थान रैंपस स्कूल के नीरज ने हासिल किया।
जूनियर वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल के अविनाश, सेंट जोसेफ खोराबार के तनुष और जेपी एजूकेशन के आदर्श क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं खुले वर्ग में एलएफएस धर्मपुर के सक्षम पहले जेसी इंटर कॉलेज के आदर्श दूसरे और एपेक्स स्कूल के विनय तीसरे पायदान पर रहे।
सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर सृंजय मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में एचयूआरएल के चेयरमैन बीके दीक्षित, विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जेडी एजुकेशन योगेंद्र नाथ सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।