फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: कोरोना की चुनौतियों के बीच टल गई थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, अब इन विषयों की ही होगी परीक्षा

Sat, 04 Apr 2020 03:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के मुख्य (कोर) विषयों की परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसका सर्कुलर गोरखपुर के 103 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच सीबीएसई की परीक्षाएं पिछले महीने स्थगित कर दी गई थीं।

अब तय हुआ है कि 10वीं और 12वीं के उन्हीं मुख्य विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी, जिनकी जरूरत उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के दौरान पड़ती है। जो तैयारी है, उसके मुताबिक 17 विषयों की परीक्षाएं उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए कराई जाएंगी। गोरखपुर समेत देश के अलग-अलग राज्यों में 12वीं के विद्यार्थियों को 12 विषयों की परीक्षाएं देनी होंगी।

गोरखपुर में हिंदी और बिजनेस स्टडीज के विद्यार्थी ज्यादा
12 विषयों की सूची में गोरखपुर में हिंदी और बिजनेस स्टडीज के पेपर में ही विद्यार्थियों की संख्या सर्वाधिक है। 10 विषय ऐसे हैं, जहां 50 विद्यार्थी भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को छोड़कर कहीं नहीं होगी हाईस्कूल की परीक्षा

दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में हाईस्कूूल के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं।  कुछ वैकल्पिक विषय ही बचे थे, जिनकी परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।

इन विषयों की होंगी परीक्षाएं
बिजनेस स्टडीज, भूगोल, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस ओल्ड, इंफार्मेशन प्रैक्टिस न्यू, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी।

गोरखपुर समेत पूरे देश के विद्यार्थियों को बारहवीं के 12 मुख्य विषयों की परीक्षाएं देनी होंगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को तैयारी रखने का निर्देश दिया है। पेपर शुरू होने से 10 दिन पहले उन्हें टाइम टेबल की जानकारी दी जाएगी।
अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें