फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में रोजगार के टिप्स पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Mon, 13 Jan 2020 08:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • कैरियर काउंसिलिंग शिविर नारी गरिमा का लिया संकल्प छात्र छात्राएं
विज्ञापन
नारी गरिमा का संकल्प लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माईल्स’ मुहिम के अंतर्गत कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन सोमवार को सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, रेलवे, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एनडीए, आईटी, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य क्षेत्र में मौजूद सभी विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी गई।
एनआईआईटी के काउंसलर अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आईटी और बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार संभावनाएं आने वाले समय में अधिक होंगी।

गोरखपुर में ही 300 कंपनियां आईटी, वेबसाइट और एप डेवलपमेंट पर काम कर रहीं हैं। अब तकनीक ने जीवन को आसान बना दिया है। ये तकनीक बनाने वाला भी कोई आप में से साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति होता है। तकनीक को हौव्वा समझने की बजाय इसे दोस्त बनाए। ये ताउम्र आपसे अपनी दोस्ती निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी गरिमा का लिया संकल्प लेते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार शर्मा ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी। सरस्वती बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी ने कहा की युवाओं में अपने भविष्य को लेकर चिंता तो होती है, लेकिन वे अपने अंदर की योग्यता को पहचाने बगैर माता-पिता, दोस्तों और सगे-संबंधियों से सलाह लेकर रुचि के विरुद्ध करियर चुन लेते हैं। अभिभावकों को चाहिए की वे बच्चों पर दबाव न बनाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक शालिनी दुबे, शालिनी गुप्ता, ममता पांडेय, कुसुम पांडेय, संध्या उपाध्याय, रंजना चौबे समेत पूरे विद्यालय परिवार ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नारी गरिमा का लिया संकल्प
शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। सभी ने इसे अपने व्यवहार में आवश्यक रूप से लाने का संकल्प लिया। कहा कि अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने में बेहद कारगार साबित होगी। सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं इसकी शुरूआत अपने घर परिवार से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें