फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: विश्वविद्यालय प्रांगण में लगे रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने किया ‘महादान’

Fri, 24 Jan 2020 10:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • रक्तदान शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन का रहा विशेष सहयोग
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पीड़ितों को समर्पित रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में परमाणु ऊर्जा की रूपरेखा तय करने वाले वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय के मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग तथा गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लडबैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय प्रांगण में 17 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में अमर उजाला फांउडेशन का सहयोग रहा।  
विज्ञापन

 
शिविर का आरंभ मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह ने गोरखनाथ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल को प्रतीक चिह्न भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भाभा न केवल भारत बल्कि विश्व में परमाणु विज्ञान का परचम लहराया। डॉ. अवधेश अग्रवाल ने भी होमी जहांगीर भाभा को श्रद्धांजलि दी। ब्लड बैंक के डॉ. सचिन, वरिष्ठ टेकभनीशियन राजीव तिवारी  ने विद्यार्थियों को रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।

ब्लड बैंक परिचारिका शोभा राय ने हर तीन माह पर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में विवि के छात्र-शिक्षक के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन में विवि के  डॉ. देवेंद्र तिवारी, डॉ. रीना बंका, डॉ. ब्रिजेंद्र पुष्कर, डॉ. भारती शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. कहकशां खान, डॉ. प्रियंका और गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक के चंदरगिरी और राजा सोनकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें