बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब यूपी दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी शैक्षणिक प्रसारण किया जाएगा।
दूरदर्शन पर इसकी शुरूआत 26 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से होगी। इसके लिए विभाग की ओर से लखनऊ दूरदर्शन को शैक्षणिक कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके बारे में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है।
आकाशवाणी पर आओ अंग्रेजी सीखें और मीना रेडियो का प्रसारण सुबह 11 बजे से पहले से किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा।
इसके अंतर्गत मीना की दुनिया अैर लर्निंग आउटकम के विकास के लिए विषयवार हिंदी, गणित और विज्ञान के वीडियो का प्रसारण होगा। वहीं आकाशवाणी पर मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का प्रसारण शुरू हो चुका है।