फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि: 20 हजार विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर लगी रोक, ये है बड़ी वजह

Thu, 13 Feb 2020 08:25 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 25 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा के करीब 20 हजार परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र रोक दिए गए हैं। ये विद्यार्थी गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 45 महाविद्यालयों के हैं। ऐसा महाविद्यालय संचालकों द्वारा इन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा न किए जाने के कारण किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 14 फरवरी तक का मौका दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए 2.40 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 260 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। अभी तक 20 हजार विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है जबकि महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों से प्रवेश के समय ही परीक्षा शुल्क वसूल लिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई बार महाविद्यालयों को नोटिस भेजकर परीक्षा शुल्क जमा कराने को कहा, लेकिन अभी तक इन महाविद्यालयों ने कोई जवाब नहीं दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने 14 फरवरी तक हर हाल में परीक्षा शुल्क जमा करने को कहा है वहीं विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें