फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले- कुलपति, बेटियां परिवार व समाज का नाम कर रहीं रोशन

Wed, 19 Feb 2020 08:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में पुरस्कृत विजेता छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। माता-पिता की सेवा के साथ ही राष्ट्र के निर्माण में भी बेटियों की भूमिका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

 
अध्यक्षता कर रहे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि यहां की छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में अपने हुनर से कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं। विश्वविद्यालय विधि विभाग के पूर्व आचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्र और प्रबंध समिति के सदस्य व पूर्व विधायक शशि शर्मा ने भी संबोधित किया। इसके बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और नकदी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वाली छात्राओं में बीए की पल्लवी गौड़ को श्रीमती कमला रानी जैन स्मृति स्वर्ण पदक व 1001 रुपये, बीएससी गृह विज्ञान में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा जिज्ञासा तिवारी को श्रीमती रंजना स्मृति स्वर्ण पदक व 1001 रुपये, बीकॉम की छात्रा मुस्कान सिंह को अर्जुन सिंह स्मृति स्वर्ण पदक व एक 1001 रुपये, एमए शिक्षाशास्त्र में ऋतु यादव को रविंद्र नाथ स्मृति स्वर्ण पदक व 1001 रुपये, एमए गृह विज्ञान में कुमारी शालिनी को चंद्रकांति स्मृति स्वर्ण पदक व 1001 रुपये, एमए दृश्यकला में शिवांगी को कमला रानी स्मृति स्वर्ण पदक व 1001 रुपये, एमए राजनीति शास्त्र में शैली दूबे, बीएड की छात्रा अर्चना चौबे को कमला रानी स्मृति स्वर्ण पदक एवं 1001 रुपये, एमएड में मिश्रा भारती राजकिशोर को रामरक्षा पांडेय को स्वर्ण पदक और 1001 रुपये का धनराशि देकर सम्मानित किया।
 
इसी क्रम में एनसीसी कैडेट नम्रता सिंह, एनएसएस की पूजा प्रजापति व रोवर रेंजर्स में छवि श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राकेश कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ. अपर्णा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में कॉलेज की पत्रिका अग्रिमा का विमोचन किया गया। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियतोष मिश्र व पुरस्कारों की घोषणा डॉ. विजय लक्ष्मी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें