फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास की मिली सीख: मुसीबत से डरेंगे नहीं, डटकर करेंगे सामना

Tue, 21 Jan 2020 08:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करने की सीख मिली।
विज्ञापन


शिविर में ताइक्वांडो विशेषज्ञ लालदेव यादव और उनकी टीम ने बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दो घंटे तक चले प्रशिक्षण के दौरान पहले चरण में विशाल कुमार ने छात्राओं को चाकू के वार से बचाव और सामने वाले को धराशायी करने की आसान तकनीक बताई। ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिज्ञा, याना ने बताया कि अगर कोई बदमाश अचानक से पकड़ ले तो धैर्य न खोएं बल्कि तेजी से निर्णय लें और आक्रमकता दिखाते हुए खुद को पकड़ से छुड़ाएं।

ऋतिक और हर्ष मौर्या ने सामने और पीछे से वार करने वालों से निपटने का तरीका बताया। इसके पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका उत्पीड़न खत्म हो जाएगा। शिक्षक शंभु कुशवाहा ने कहा कि छात्राएं मनचलों के सामने मजबूती से खड़ी हों और विरोध जताएं तो उनकी ओर गलत नजर से देखने की कोई हिम्मत नहीं करेगा। प्रशिक्षक लालदेव यादव ने कहा कि अमर उजाला का अभियान छात्राओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनकी भूमिका अहम रही

प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव और विशाल कुमार, गिरीचंद्र पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, अभिराम प्रसाद गुप्त, अरूणिमा यादव, बृजेश राय, मारकंडेय पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, केशव, अरूण द्विवेदी, विनय कुमार मिश्र, अरविंद दुबे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, मनीष दुबे, रूक्मिणी उपाध्याय, ओम प्रकाश गुप्त, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु शेखर, रोशन कुमार, सुनीता राय आदि मौजूद रहे।

महिला सम्मान की ली शपथ
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह और ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव ने विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आश्वासन दिया कि वे स्कूल के साथ ही घर और समाज में भी इसे व्यवहार में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें